NEXT 15 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय सदू देवी पारख कन्या महाविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाई गई। इस दौरान छात्राओं ने निबंध लेखन, आकर्षक पोस्टर प्रदर्शन और व्याख्यान सत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की जानकारी कॉलेज प्रभारी जितेंद्र सिंह भाटी ने दी।

छात्राओं ने बनाए आकर्षक पोस्टर, सुनाए प्रेरक प्रसंग
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की जीवनगाथा पर तैयार किए गए पोस्टरों की प्रदर्शनी से हुई। इसके बाद छात्राओं ने उनके संघर्ष, आदिवासी समाज के लिए किए गए कार्य और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर निबंध लिखे।
प्रो. डॉ. कमलसिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बिरसा मुंडा के विचारों, आंदोलन और उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी।
‘वंदे मातरम् @150’ कार्यक्रम भी हुआ
कॉलेज आयुक्तालय के निर्देशानुसार इससे पहले महाविद्यालय में ‘वंदे मातरम् @150’ कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की गूंज एक बार फिर महसूस की।
निर्वाचन विभाग की टीम पहुंची, SIR की जानकारी दी
कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन विभाग श्रीडूंगरगढ़ से आई टीम ने छात्राओं और स्टाफ को SIR (Systematic Information for Registration) के बारे में जानकारी दी। टीम के सदस्यों डॉ. मनीष सैनी और पवन कुमार ने SIR प्रक्रिया की उपयोगिता बताते हुए छात्राओं को SIR गणना प्रपत्र भरने की ट्रेनिंग दी।
अंत में डॉ. आनन्द नारायण पुरोहित ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और स्टाफ को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।




















