#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बाबा साहेब को श्रद्धांजलि, भीम युवा शक्ति संगठन ने मनाया महापरिनिर्वाण दिवस

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 6 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को उतरादा बास में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। भीम युवा शक्ति संगठन की ओर से अंबेडकर लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।

बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक ने अर्पित किए पुष्प

बीरबल मास्टर, हुलाशा राम मेघवाल, भगवान राम मेघवाल, डूंगरराम मेघवाल, ताराचंद मेघवाल, रामप्रताप मेघवाल सहित कई लोग बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के संदेशों पर बात रखी। उन्होंने कहा कि ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

संगठन सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन युवाओं को बाबा साहेब के विचारों से जोड़ने का प्रयास है। बाबू लाल गर्ग ने कहा कि समाज में समानता और बंधुत्व लाने के लिए अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलना जरूरी है।

श्रीडूंगरगढ़ में भी हुआ श्रद्धांजलि समारोह

इधर श्रीडूंगरगढ़ में सरदारशहर रोड स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्मृति भवन में भी श्रद्धांजलि सभा रखी गई।
पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, राजस्थान मेघवाल परिषद के जिला उपाध्यक्ष थानमल भाटी, सहीराम रोलन, प्रकाश गांधी, मनोज मेघवाल सहित कई लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प