NEXT 11 जून, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के स्वर्णकार समाज से जुड़े बहुचर्चित सोना हड़पने के मामले में बुधवार को दो मुख्य आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
एडवोकेट दीपिका करनाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवादिनी कमलेश सोनी ने राधा देवी पत्नी मदनलाल सोनी पर 170 ग्राम सोना हड़पने का आरोप लगाया था, जबकि परिवादी सूर्यप्रकाश सोनी ने मदनलाल सोनी पर धोखाधड़ी कर सोना हथियाने की रिपोर्ट दी थी।
इस मामले में आज दोनों आरोपी अदालत में प्रस्तुत हुए, जिसके बाद न्यायालय ने उन्हें पुलिस अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए।
गौरतलब है कि राधा देवी, उनके पति मदनलाल, पुत्र श्रवणकुमार व बाबूलाल के खिलाफ अब तक कुल 1264 ग्राम सोना हड़पने के आरोप में 7 आपराधिक प्रकरण दर्ज हो चुके हैं।
घटना सामने आने के बाद श्रीडूंगरगढ़ का स्वर्णकार समाज काफी सतर्क हो गया था। समाज में इस प्रकरण को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
Sir / ma’am…. Aap gold or silver k bhaw kaha se le k yaha lagate h ??
Mene ye esliye pucha h kyu ki aap ne dono k hi bhaw galat lagaye h … V
Ab agr aap ye bole ki mcx k mutabik lagaye h to aap ko ye bhi sochna chahiye ki aap ki news ko sri dungargarh ki aap janta dekh rahi h ( sirf mcx pr satta krne wale nahi ).
Aap se gujaris h bs ki bhaw jo sahi ho or jo hajir k bhaw ho vo lagaye