NEXT 14 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के झंवर बस स्टैंड तिराहे पर दो बाइक आपस में टकरा गई जिसके कारण एक बाइक सवार घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह टक्कर सर्विस रोड पर हुई जिसमें बीदासर निवासी रामकिशन पुत्र बाबुलाल सुथार का पैर फ्रैक्चर हो गया। सूचना मिलते ही आपणों गांव सेवा समिति के सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और घायल को उपजिला अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया।





















