26-27 सितंबर को रूपा देवी मोहता स्कूल में होगा आयोजन
NEXT 25 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की ओर से 26 व 27 सितंबर को राजकीय रूपा देवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन आयोजित होगा।
सम्मेलन संयोजक व उपशाखा अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि पहले दिन सुबह विभाग प्रचारक विनायक “पंच परिवर्तन” विषय पर उद्बोधन देंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे उद्घाटन सत्र होगा।
उद्घाटन सत्र में होंगे ये अतिथि
उद्घाटन सत्र में डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार मुख्य अतिथि रहेंगे।
इसके साथ ही पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, भाजपा के पूर्व शहर जिला अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् सत्य प्रकाश आचार्य, उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर रमेश कुमार हर्ष, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय बीकानेर किशन दान चारण, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ सरोज वीर पूनिया, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य और प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बिश्नोई विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
दूसरे दिन खुला सत्र
दूसरे दिन खुले सत्र में शिक्षक, शिक्षार्थी और छात्र हितों पर चर्चा होगी। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में शिक्षक की भूमिका पर विचार-विमर्श होगा।
शिक्षकों की समस्याओं पर भी खुलकर चर्चा होगी और पारित प्रस्ताव राज्य सरकार व उच्च अधिकारियों को भेजे जाएंगे।




















