आज पोस्टर विमोचन, 28 को प्रतियोगिताएं, 29 को श्रद्धांजलि सभा व प्रतिभा सम्मान
NEXT 22 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की ओर से लोकनायक स्व. लूणाराम सारण की 29वीं पुण्यतिथि पर दो दिवसीय कार्यक्रम होंगे। सोमवार को छात्रावास परिसर में आयोजित समारोह में समिति अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, रिटायर्ड तहसीलदार चंद्राराम कुकणा, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी सहित गणमान्यजनों ने पोस्टर व बैनर का विमोचन किया।

संस्था मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि 28 सितम्बर को युवाओं और विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास हेतु सामान्यज्ञान, निबंध, कविता व भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। 29 सितम्बर को श्रद्धांजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा।
तीन आयु वर्ग में होगी प्रतियोगिता
प्रतियोगिताएं तीन स्तर पर होंगी—
- प्रारंभिक स्तर : 6 से 14 वर्ष
- माध्यमिक स्तर : 15 से 18 वर्ष
- उच्च स्तर : 19 वर्ष से अधिक
प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि
- सामान्य ज्ञान व निबंध प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थी 28 सितम्बर को सुबह 10 बजे तक आधार कार्ड व अंकतालिका के साथ रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
- कविता व भाषण प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन 28 सितम्बर दोपहर 12 बजे तक होंगे।
इस अवसर पर चंद्राराम चाहर, मोहनराम कुलड़िया, जसवीर सारण, श्रवणकुमार भामू, राजुराम जाखड़, हिम्मताराम जाखड़, भंवरलाल खिलेरी, नेमाराम तरड़, डूंगरराम गोदारा, गणेश पोटलिया सहित अनेक गणमान्य और छात्र उपस्थित रहे।




















