NEXT 29 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सेरुणा थाना में कार्यरत हेडकांस्टेबल आवड़दान चारण और फतेहसिंह ने फिजिकल एवं एएसआई पदोन्नति परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर एएसआई पद पर पदोन्नति प्राप्त की है।
पदोन्नति पर सेरुणा थानाधिकारी संध्या बिश्नोई सहित थाने के समस्त पुलिस स्टाफ ने दोनों नवपदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हेडकांस्टेबल के रूप में कार्यकाल के दौरान दोनों अधिकारियों की सेवाएं सराहनीय रही हैं। कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार के चलते उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।
















