NEXT 3 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। गांव सातलेरा में आज रात्रि भक्ति का रंग जमकर बिखरेगा। यहां एक साथ दो विशाल जागरणों का आयोजन होगा। दोनों ही मंदिरों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
भैरूजी धाम पर विशाल जागरण
नेशनल हाइवे पर स्थित भैरूजी महाराज की खेजड़ी धाम पर “एक शाम भैरू बाबा के नाम” कार्यक्रम होगा। आयोजन समिति के मनीष शर्मा ने बताया कि जागरण में गजानंद एंड पार्टी बाबा श्री भैरूनाथ के भजनों की प्रस्तुति देगी।
कल सुबह 7 बजे यहां से पैदल यात्री संघ गाजे-बाजे के साथ तोलियासर धाम के लिए रवाना होगा।
रामदेवरा मंदिर पर ज़म्मा
गांव के बाबा रामदेवजी महाराज मंदिर पर भी आज रात ज़म्मे का आयोजन होगा। मानाराम मेहरा (बाबा रामदेव नवयुवक मंडल) ने बताया कि इस जागरण में नारायण एंड पार्टी भक्ति गीतों से माहौल को भक्तिमय बनाएगी।
गांव में दोनों जगहों पर सजावट व प्रकाश की व्यवस्था कर दी गई है। भक्तों में आयोजनों को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।