#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

तेयुप का सेवा उपक्रम: श्रीडूंगरगढ़ में ‘कलेक्ट एंड डोनेट’ अभियान, जरूरतमंदों में बांटी राहत सामग्री

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 14 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नववर्ष की शुभ शुरुआत सेवा-भाव के साथ करते हुए तेरापंथ युवक परिषद् एवं किशोर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में श्रीडूंगरगढ़ में विशेष ‘कलेक्ट एंड डोनेट’ सेवा अभियान का आयोजन किया गया था। अभियान के तहत शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से आमजन के सहयोग से खाद्य सामग्री, मिठाइयाँ, बच्चों के कपड़े, खिलौने, कंबल, चप्पल, जूते, मोज़े सहित अन्य उपयोगी वस्तुएँ एकत्रित की गईं।

परिषद् की टीम ने आज बीएसएनएल कार्यालय के पास, रेलवे कॉलोनी के समीप, बाना बस स्टैंड तथा बाना गांव में जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण किया। सामग्री पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

परिषद् अध्यक्ष विक्रम मालू ने बताया कि अभियान से पहले विभिन्न क्षेत्रों का सर्वे किया गया, ताकि सेवा सही लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि टीमवर्क और समाज के सहयोग से यह अभियान सफल रहा।

कार्यक्रम के दौरान तेरापंथ युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मंडोत ने परिषद् के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इन्हें अनुकरणीय बताया।

इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू, कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़, अशोक झाबक, किशोर मंडल से मुदित पुगालिया, विशाल बोथरा, ऋषभ झाबक सहित युवा टीम उपस्थित रही। समाजसेवी मेघाराम का विशेष सहयोग रहा। साथ ही विष्णु स्वामी, राजू सुनार, अनुराग शर्मा, मुकेश झाखड़, कमल झंवर, चमन श्रीमाल सहित कई समाजबंधुओं ने सेवाएं दीं।

परिषद् मंत्री पीयूष बोथरा ने कहा कि परिषद् सेवा, संस्कार और संगठन के कार्यों में लगातार सक्रिय रही है और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना