#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राजस्थानी जन-जागरण के लिए ‘उजास समारोह’ आयोजित

By Next Team Writer

Updated on:

बालकथा कृति ‘बातां री मुळक’ पर प्रश्नोतरी, विजेताओं को किया सम्मानित

NEXT 17 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। मरुभूमि शोध संस्थान श्रीडूंगरगढ़ द्वारा राजस्थली के बैनर तले उजास समारोह का आयोजन किया गया। संस्कृति भवन में आयोजित कार्यक्रम में विमला नागला की राजस्थानी बालकथा कृति ‘बातां री मुळक’ पर प्रश्नोतरी प्रतियोगिता हुई। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।

मुख्य अतिथि एवं बीईईओ सरोज पूनिया वीर ने कहा कि “राजस्थानी हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इसका संरक्षण और सम्वर्द्धन सामाजिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि अपनी भाषा से विमुख होने पर समाज को विचलनों और बौद्धिक अवरोधों का सामना करना पड़ता है।

समारोह संयोजक साहित्यकार रवि पुरोहित ने राजस्थानी को द्वितीय राजभाषा व संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग उठाई। उन्होंने नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्राथमिक शिक्षा का माध्यम राजस्थानी किए जाने को समय की आवश्यकता बताया।

राजस्थली के सम्पादक एवं साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि राजस्थानी, राजस्थान की अस्मिता है। “अब समय है कि हम अपनी भाषा को उसका हक दिलवाएं, वरना आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार छगनलाल सेवदा ने कहा कि भाषायी विकास के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं नवाचारपूर्ण पहल हैं। “पेड़ों को सींचने से पहले जड़ों को मजबूत करना जरूरी है।”

समारोह की शुरुआत में सहयोगी संस्था बागेश्वरी साहित्य, कला एवं सांस्कृतिक विरासत संस्थान के अध्यक्ष शकूर बिकाणवी ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। मंच संचालन कवयित्री भगवती पारीक ‘मनु’ ने किया।

पुरस्कार विजेता बने ये छात्र

  • प्रथम पुरस्कार (₹1100): परमेश्वरनाथ पुत्री, सरस्वती सिद्ध, लिखमादेसर
  • द्वितीय (₹700): आईना शर्मा पुत्री तोलाराम, सातलेरां
  • तृतीय (₹500): प्रिया पारीक पुत्री अशोक कुमार, लिखमादेसर

सान्त्वना पुरस्कार: भावना (लिखमादेसर), गजानंद (कल्याणसर पुराना), बल्ली (कोजाराम), तनु मेघवाल (बिग्गा), नितेश जोशी (श्रीडूंगरगढ़)

पुरस्कार विजेताओं को उपरणा, ट्रॉफी, मेडल व पुस्तकों का सेट भी प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में साहित्यकार सत्यदीप, श्रीभगवान सैनी और पूनमचंद गोदारा रहे। लक्ष्मीकांत वर्मा, हजारी बाना, सीमा भोजक, छैलू चारण, रेणु प्रजापत, विनिता सारस्वत, मीना, सीमा मौजूद रहे। हुमेरा खान सिसोदिया, मेहरीन सिसोदिया, लोकगीत नृत्य, दिव्यांशी सुथार (गायन व वादन) द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही लर्न एंड फन, बींझासर, गुसाईंसर बड़ा, वार्ड 11, श्रीडूंगरगढ़ पर प्रभात फेरी निकाली गई।

प्रतियोगिता में शामिल विद्यालय

पीएम श्री ताल मैदान, महात्मा गांधी विद्यालय (हनुमान धोरा), भारती निकेतन, लर्न एंड फन, एजी मिशन, बाल भारती, रा.उ.मा. विद्यालय (बिग्गा, लिखमादेसर, बींजासर, गुसांईसर बड़ा, कल्याणसर पुराना, सेरूणा, जैसलसर, सातलेरा, अभयसिंहपुरा), एमजी उच्च प्राथमिक विद्यालय वार्ड 11, ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्रीडूंगरगढ़।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम🟢 टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प