NEXT 1 मार्च, 2025 श्रीडूंगरगढ़। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ के दौरे पर पहुंचे। वे बिग्गा रामसरा गांव में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के पिता स्व. कन्हैयालाल सिहाग के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही केन्द्रीय मंत्री द्वारा अन्य परिवारों की सार संभाल भी की गई।




इस दौरान उनके साथ श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष रामेश्वर पारीक, पार्षद विनोदगिरी गुसाईं, शिव प्रसाद तावनियां और निजी सहायक विक्रमसिंह राजपुरोहित सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

गौरतलब है कि केंद्रीय कानून मंत्री का श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से आत्मीय लगाव है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मेघवाल के इस दौरे को राजनीतिक रूप से भी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
निजी सहायक विक्रमसिंह का मनाया जन्मदिवस, दी बधाई
भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं के एनएच स्थित फार्महाउस पर केंद्रीय मंत्री के निजी सहायक का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने विक्रमसिंह को बधाई देते हुए शुभ भविष्य का स्नेहिल आशीर्वाद दिया।