#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने श्रीडूंगरगढ़ में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, पीएम आवास लाभार्थियों को सौंपे चेक

By Next Team Writer

Published on:

विधायक ताराचंद सारस्वत व विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार रहे मौजूद

NEXT 17 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। प्रदेशभर में शहरी क्षेत्रों में आयोजित हो रहे शहरी सेवा शिविरों के तहत शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में लगे शिविर का केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री मेघवाल ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से शिविर की व्यवस्थाओं और योजनाओं की प्रगति को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को चेक भी सौंपे।

इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार चल रहे इन शिविरों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, अधिशासी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा और विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार भी मौजूद रहे।

मंत्री मेघवाल ने अधिकारियों से प्रधानमंत्री आवास योजना और खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों की स्थिति की जानकारी ली तथा विजिटर बुक में हस्ताक्षर भी किए।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत