श्रीडूंगरगढ़ से गुसाईंसर बड़ा तक 10324 लाख रुपयों के विकास कार्यों की झड़ी
NEXT 16 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शुक्रवार को बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। दिनभर में केंद्रीय मंत्री विधायक ताराचंद सारस्वत के साथ सात स्थानों पर भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
सुबह की शुरुआत श्रीडूंगरगढ़ से
दिन की शुरुआत सुबह 10 बजे एनएच-11, नगरपालिका के पास होगी, जहां राजकीय अंबेडकर छात्रावास भवन का भूमि पूजन किया जाएगा। जिसकी लागत 280 लाख आएगी।
इसके बाद सुबह 11:30 बजे भोजास में 250 लाख के 33/11 केवी जीएसएस का लोकार्पण होगा।
दोपहर में विकास कार्यों की सौगात
दोपहर 1 बजे झंझेऊ में 300 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
दोपहर 3 बजे नारसीसर में 440 लाख रुपये के आरयूबी का लोकार्पण होगा।
शाम को ऊर्जा परियोजनाओं का शुभारंभ
शाम 5 बजे तोलियासर में 3952 लाख रुपये के 132 केवी जीएसएस का भूमि पूजन,
जबकि शाम 7 बजे जालबसर में 250 लाख रुपये के 33/11 केवी जीएसएस का लोकार्पण किया जाएगा।
समापन गुसाईंसर बड़ा में
दौरे का समापन रात 8 बजे गुसाईंसर बड़ा में होगा, जहां 4852 लाख रुपयों के 132 केवी जीएसएस का भूमि पूजन एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण संयुक्त रूप से किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के इस प्रवास में बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ होगा, जिससे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।






















1 thought on “श्रीडूंगरगढ़ में कल केंद्रीय मंत्री मेघवाल और विधायक सारस्वत का व्यस्त दौरा, सात जगह होंगे भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम”