#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

उपाध्याय सर्वसम्मति से बने दूसरी बार विप्र फाउंडेशन देशनोक इकाई अध्यक्ष, पंकज को युवा प्रकोष्ठ की कमान

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 7 मार्च, 2025। विप्र फाउंडेशन राजस्थान प्रदेश जॉन 1-B की बैठक गुरुवार शाम वृंदावन गार्डन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने की, जिसमें विप्र फाउंडेशन देशनोक इकाई का पुनर्गठन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से कैलाश चंद उपाध्याय को दूसरी बार देशनोक इकाई का अध्यक्ष घोषित किया गया। साथ ही, पंकज उपाध्याय को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तथा मनीष पणेचा को महामंत्री नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में रामनारायण ओझा, चतुर्भुज उपाध्याय और सुखदेव उपाध्याय को संरक्षक बनाया गया, जबकि जगदीश पणेचा महामंत्री तथा जगदीश शर्मा और आसुराम जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित किए गए।

प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने बैठक में विप्र फाउंडेशन के सामाजिक समरसता कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में महिला प्रकोष्ठ गठन के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन बीकानेर युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पंकज पीपलवा, उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश उपाध्याय, महावीर उपाध्याय, लालचंद उपाध्याय, सोहनलाल जोशी, रविंद्र जोशी, श्याम सुंदर ओझा, गोपालकृष्ण जोशी, मुकेश, पन्नालाल पंचारिया, सोहनलाल उपाध्याय, श्याम पंचारिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group