#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ऊपनी को मिली बड़ी सौगात: बनेगा नया 33/11 केवी सब-स्टेशन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 21 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए राहतभरी खबर है। विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से ऊपनी में नया 33/11 केवी सब-स्टेशन स्वीकृत हो गया है। जोधपुर डिस्कॉम, बीकानेर के जोनल चीफ इंजीनियर ने इस परियोजना को प्रशासकीय मंजूरी दे दी है।

नई स्वीकृति के तहत 0.40 किमी एस/सी 33 केवी लाइन, ACSR डॉग कंडक्टर के साथ 33 केवी ओजी फीडर तथा 33 केवी ऊपनी से 132 केवी GSS ऊपनी तक लाइन निर्माण कार्य किया जाएगा।

लो-वोल्टेज और कटौती की समस्या होगी कम

विधायक ताराचन्द सारस्वत ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की परेशानी बनी हुई थी। नए सब-स्टेशन के बन जाने से ऊपनी क्षेत्र सहित आसपास के गांवों, किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

सरकार विकास को दे रही गति

विधायक सारस्वत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। आने वाले समय में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कई और महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत होने वाली है। विधायक सारस्वत ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का आभार जताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खबर का असर: 1 घंटे में मिला टैक्सी में छूटा बैग, चालक की ईमानदारी आई काम🟢 टैक्सी में छूटा बैग, चालक ने ईमानदारी दिखाकर लौटाने की अपील की🟢 आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं🟢 2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन🟢 अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प