NEXT 25 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा के तहत गुरुवार को नगर में आयोजित “शहरी सेवा शिविर–2025” में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने पहुंचकर शिविर का अवलोकन किया।

शिविर में लाभार्थियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नागरिक सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को स्वामित्व पट्टों का वितरण भी किया गयाW।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादोन, जिला प्रभारी प्रेमप्रकाश शर्मा, लोकसभा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव सहित पार्टी पदाधिकारी और नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।





















