#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में वसुंधरा राजे का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘राजे जिंदाबाद’ के नारे

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 9 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर से जयपुर जाते वक्त भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का श्रीडूंगरगढ़ में भव्य स्वागत किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और माल्यार्पण कर राजे का अभिनंदन किया।
राजे बीकानेर में स्वर्गीय रामेश्वर डूडी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंची थीं। बीकानेर से जयपुर लौटते समय जब उनका काफिला श्रीडूंगरगढ़ पहुंचा, तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोककर गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। माहौल “वसुंधरा राजे जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, किसान मोर्चा महामंत्री रतन सिंह राठौड़, जिला मंत्री भरत सुथार, पार्षद रजत आसोपा, नानूराम प्रजापत, सरपंच मोहन स्वामी, जसवीर सारण, पूर्व पार्षद गोपाल व्यास, शिवप्रसाद तावनिया, युवा मोर्चा के महेंद्र राजपूत, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भंवरलाल बाना, सुनील तावनिया, नवरत्न राजपुरोहित, परमेश्वर स्वामी, आईदान जोशी, बिरजू सेवग बिग्गा, गोपी मेघवाल, मनोज कायल, सावरमल सारस्वत, योगेश सारस्वत, तुलसीराम सारस्वत (उदरासर), विकास राजपुरोहित, शिवप्रसाद मोट, मनीष गिरी गुसाईं, बिलाल बहलीम, मुखराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अजमेर पहुँचे श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को दी शोक संवेदना🟢 राजस्थानी भाषा जन जागरण अभियान कल से शुरू🟢 कितासर जीएसएस पर कल दो घंटे का शटडाउन🟢 विहिप श्रीडूंगरगढ़ की बैठक में नई कार्यकारिणी घोषित, 16 दिसंबर को होगा रक्तदान शिविर🟢 RBSE ने बढ़ाई 10वीं-12वीं परीक्षा फीस: अब हर स्टूडेंट को देने होंगे 850 रुपए, प्रैक्टिकल फीस भी दोगुनी