सुबह 11:15 बजे पहुंचेगी एयरपोर्ट, दोपहर में जयपुर के लिए होंगी रवाना
NEXT 8 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया कल बीकानेर दौरे पर रहेंगी। राजे के ओएसडी द्वारा जारी टूर प्लान के अनुसार वे सुबह 11:15 बजे बीकानेर एयरपोर्ट पहुंचेंगी।
एयरपोर्ट से राजे रोड मार्ग से दिवंगत कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के निवास स्थान जाएंगी और उनके शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देंगी।
सामाजिक कार्यकर्ता नितिन नाई श्रीडूंगरगढ़ ने बताया कि राजे का बीकानेर प्रवास अल्पकालिक रहेगा। वे बीकानेर से दोपहर 1:30 बजे रोड मार्ग से जयपुर के लिए रवाना होंगी।















