NEXT 8 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति के संयुक्त तत्वावधान में नागरिक विकास परिषद भवन में वाल्मीकि जयंती समारोह एवं समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रांतीय मंत्री परमेश्वर जोशी का आगमन हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

बैठक की शुरुआत विजय महामंत्र से हुई। इसके बाद महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया ने सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं का परिचय करवाया।
प्रांतीय मंत्री जोशी ने हाल ही में संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी आयोजनों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में विहिप संरक्षक भंवरलाल दुगड़, जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी, जिला सहमंत्री वासुदेव, प्रखंड अध्यक्ष रविकांत सैनी, नगर मंत्री मनीष नौलखा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इनमें श्याम जोशी, पूर्णमल स्वामी, भीखाराम सुथार, मुकेश प्रजापत, फतेहसिंह सुथार, शुभम बोथरा, महेंद्र राजपूत, पवन व्यास, मोहित बोरड़ सहित मीनाक्षी डागा, मीना मोरवानी, प्रेक्षा पुगलिया, संतोष नाई, यशोदा सिद्ध, कुसुम प्रजापत और दुर्गा वाहिनी की कई बहनें भी शामिल रहीं।
बैठक का संचालन प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया ने किया। अंत में शांति पाठ के साथ बैठक का समापन किया गया।















