#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

शानदार परिणाम पर स्कूल में विजयोत्सव: टॉपर्स का साफा पहनाकर सम्मान, गांव में निकली रैली

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 6 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव लिखमादेसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सत्र 2025-26 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर सोमवार को विजयोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सुबह 8:15 बजे श्री हंसोजी धाम से संत सोमनाथ महाराज व महंत भंवरनाथ के सान्निध्य में रैली निकाली गई, जिसमें विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

प्राचार्य लक्ष्मी कांत वर्मा ने बताया कि बेहतर परिणाम के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया। उप प्राचार्य रितेश शर्मा के अनुसार कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया। कक्षा 12 कला वर्ग में सुचिता ज्याणी ने 96.40% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सरस्वती सिद्ध (92.40%) और रितिका ज्याणी (89.40%) भी अव्वल रहीं।

कक्षा 10 में प्रीति (90.50%), रक्षा सिद्ध (87.83%) और मनोज मेघवाल (87.17%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित एकता पारीक सहित 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को तिलक, माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।

उत्सव प्रभारी प्राध्यापक भगवती ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की वंदना से हुई, इसके बाद सम्मान समारोह और संतों के आशीर्वचन हुए। रैली गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची।

इस दौरान SMC अध्यक्ष लूणनाथ सिद्ध, पूर्व सरपंच भादरनाथ, राधेश्याम सिद्ध सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में सभी का मुंह मीठा करवाया गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 6:30 घंटे से सातलेरा में विद्युत आपूर्ति ठप, सूचना के बावजूद नहीं जागा विभाग🟢 60 मुकदमों के हिस्ट्रीशीटर को MDMA मामले में जमानत, हत्या आरोपियों की चौथी याचिका फिर खारिज🟢 शानदार परिणाम पर स्कूल में विजयोत्सव: टॉपर्स का साफा पहनाकर सम्मान, गांव में निकली रैली🟢 दल बदलने वालों पर वसुंधरा का वार: ‘दिल नहीं बदलते, सिर्फ पार्टी बदलते हैं’🟢 भादरा में शहीद रमेश चंद्र जांगिड़ की प्रतिमा का अनावरण, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि🟢 पूर्व विधायक किशनाराम नाई की पुण्यतिथि पर कल श्रद्धांजलि सभा, बड़ी संख्या में जुटेंगे लोग🟢 गर्मी में यात्रियों को राहत: यशवंतपुर- बीकानेर स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, 4-4 अतिरिक्त फेरे चलेंगे🟢 श्रीडूंगरगढ़ में वीर तेजा मंदिर में 10 मई को प्राण प्रतिष्ठा, 6 मई से कलश यात्रा के साथ शुरू होगा पांच दिवसीय महोत्सव🟢 पुण्य स्मृति में भेंट की ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन, तेरापंथ युवक परिषद को मिली नई सौगात