#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर विजयदशमी उत्सव संपन्न

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 5 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंडल और बस्ती अनुसार विजयदशमी उत्सव और पथ संचलन का आयोजन कई स्थानों पर हुआ।

जाखासर पुराना

सेरूणा मंडल (सेरूणा, झंझेऊ, जोधासर, नारसीसर) का कार्यक्रम सेरूणा ग्राम में, जाखासर मंडल (जाखासर नया, जाखासर पुराना, कल्याणसर नया, कल्याणसर पुराना, कुनपालसर, राणासर) का कार्यक्रम जाखासर पुराना ग्राम में और लिखमादेसर मंडल (लिखमादेसर, कुंतासर, रेवाड़ा, धीरदेसर चोटियान) का कार्यक्रम लिखमादेसर ग्राम में आयोजित हुआ।

सभी स्थानों पर शस्त्र पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात बौद्धिक सत्र में संघ के क्रमिक विकास, स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सेवा कार्य और विचार परिवार के संगठनों की विकास यात्रा पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पंच प्रण और शताब्दी वर्ष के अन्य कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई।

लिखमादेसर

सेरूणा में अनिल सोनी, लिखमादेसर में सुरेश कुमार और जाखासर पुराना में प्रदीप कुमार बौद्धिककर्ता के रूप में उपस्थित रहे। लिखमादेसर में कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य संत सोमनाथ महाराज ने की और स्वयंसेवकों को आशीर्वाद प्रदान किया।

उत्सव में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, समाजबंधु और भगिनियाँ शामिल हुईं। पथ संचलन का स्वागत पुष्पवर्षा से किया गया।

इसी क्रम में कल पुंदलसर मंडल का विजयदशमी उत्सव बाना ग्राम में और 7 अक्टूबर को तौलियासर मंडल का पथ संचलन तोलियासर ग्राम में आयोजित होगा।

सेरुणा

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत