#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मोमासर में बाबा रामदेव मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन से मिले ग्रामीण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 17 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। लोक देवता बाबा रामदेव  के आगामी मेले को लेकर मोमासर मेला कमेटी व प्रबुद्ध ग्रामीणों ने शनिवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक और थानाधिकारी कश्यप सिंह से मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की गई।

ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि मेले के दौरान मोमासर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुगम दर्शन व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया जाना आवश्यक है। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा कर संभावित समस्याओं और उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श किया।

मेला कमेटी ने विशेष रूप से यातायात व्यवस्था, कतारबद्ध दर्शन, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण को लेकर ध्यान देने की मांग रखी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना से बचा जा सके।

बाबुलाल गर्ग ने बताया कि मुलाकात के दौरान जुगराज संचेती, बाबूलाल खटीक, बीरबल मास्टर, मनफूल गोदारा, भंवरलाल साहू, हनुमान माली, प्रभूराम गोदारा, खीवाराम फौजी, अमराराम सिवल, गौरीशंकर खटीक, चेतन प्रजापत, अनिल शर्मा, राजू नाई, पुनाराम सुथार, किशोर सिंह और सुखराम गोदारा उपस्थित रहे।

प्रशासन ने दिया आश्वासन

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि मेले के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा सुरक्षा व निगरानी की समुचित व्यवस्था की जाएगी, जिससे मेला शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना