भंवरलाल दुगड़ व जगदीश स्वामी ने किया दीप प्रज्वलन, रक्त से किया गया शस्त्रों का तिलक
NEXT 3 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। गोसाईं जी मंदिर कालू बास में गुरुवार सांय 4 बजे विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की ओर से परंपरागत शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संरक्षक भंवरलाल दुगड़, जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी, प्रखंड अध्यक्ष रविकांत सैनी और जिला सहमंत्री वासुदेव सारस्वत ने दीप प्रज्वलन कर की।
इसके बाद पंडित पवन उपाध्याय ने प्रभु श्रीराम और माँ दुर्गा की भव्य महाआरती संपन्न करवाई।
सत्संग प्रमुख तिलोक प्रजापत ने विजय महामंत्र का उच्चारण कर धार्मिक उत्साह का संचार किया। इसके उपरांत पारंपरिक ढंग से विभिन्न शस्त्रों का पूजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया, गौ रक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, नगर गौ रक्षा प्रमुख मुकेश प्रजापत, पूर्ण स्वामी, संतोष बोहरा, बजरंग दल सह संयोजक पवन व्यास, मिलन प्रमुख सौरभ दूगड़, बालोपासना प्रमुख मोहित बोरड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मातृशक्ति संयोजिका मीनाक्षी डागा, सह संयोजिका मीना मोरवाणी और दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
समापन सत्र में जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी और संरक्षक भंवरलाल दुगड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शस्त्र पूजन केवल परंपरा नहीं, बल्कि धर्म रक्षा का संकल्प है।
इस दौरान पवन व्यास व सौरभ जी दूगड़ ने परंपरानुसार सभी शस्त्रों पर रक्त तिलक किया। अंत में प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया ने सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।




















