#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

विश्वकर्मा योजना से युवाओं को मिलेगा सस्ता ऋण, बन सकेंगे खुद के बॉस

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 6 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए मौके देने के लिए विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत युवाओं को कम ब्याज पर लोन मिलेगा ताकि वे खुद का बिजनेस शुरू कर सकें या पुराने बिजनेस को बढ़ा सकें।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि योजना का मकसद युवाओं को कम लागत पर ऋण देकर नए रोजगार के अवसर तैयार करना है।

कौन ले सकता है फायदा

  • उम्र 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए।
  • नया बिजनेस शुरू करने, विस्तार, विविधीकरण या आधुनिकीकरण के लिए लोन मिलेगा।
  • मार्जिन मनी: 25% या ₹5 लाख (जो कम हो)।
  • ब्याज अनुदान:
    • ₹1 करोड़ तक के लोन पर 8%
    • ₹1 से ₹2 करोड़ तक के लोन पर 7%
  • महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग, ग्रामीण उद्यमियों को ₹2 करोड़ तक के लोन पर 1% अतिरिक्त ब्याज अनुदान मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक युवा SSO पोर्टल पर जाकर योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, रानी बाजार चोपड़ा कटला, बीकानेर में संपर्क करें।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा🟢 सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित🟢 श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो🟢 सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द🟢 श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत