#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

शिक्षण संस्थानों में लगे मतदाता जागरूकता क्लस्टर कैंप, युवाओं को पंजीकरण की जानकारी दी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 22 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निर्वाचक साक्षरता क्लब (ईएलसी) के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में दो दिवसीय क्लस्टर कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम सोमवार 22 दिसंबर से मंगलवार 23 दिसंबर 2025 तक संचालित किया जा रहा है।


ब्लॉक स्तरीय ईएलसी नोडल प्रभारी रतन लाल शर्मा, प्राचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रूपादेवी मोहता, श्रीडूंगरगढ़ ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के अंतर्गत राजकीय व निजी महाविद्यालयों तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में ईएलसी प्रभारी के नेतृत्व में कैंपस एंबेसेडर, एनसीसी, एनएसएस वॉलेंटियर्स एवं बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के सहयोग से मतदाता जागरूकता कैंप लगाए जा रहे हैं।


इन क्लस्टर कैंपों के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित युवाओं को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
श्रवण कुमार मोटसरा, एएलएमटी ने बताया कि कैंप के दौरान युवाओं को ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण पोर्टल की जानकारी दी जा रही है तथा पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा बीएलओ के माध्यम से फॉर्म संख्या-6 एवं घोषणा पत्र (अनुलग्नक-4) आवश्यक दस्तावेजों के साथ भरकर मतदाता पंजीकरण करवा सकते हैं।


इसके साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 17 प्लस आयु वर्ग के युवा अग्रिम रूप से भी पंजीकरण करा सकते हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सकारात्मक खबर: पशु खेळी को युवाओं ने श्रमदान से किया साफ, पशुओं को मिलेगा साफ पानी🟢 शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती राजस्थान पर संगोष्ठी🟢 सेवादार- ईमानदार: एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल, सेवा समिति ने लौटाया🟢 पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव🟢 लाडनूं में महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में भव्य आयोजन🟢 खाटूश्याम जी के लिए 300 डाक ध्वजा यात्रियों का विशाल संघ रवाना