NEXT 17 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। स्व. बन्नाराम, स्व. खुशीराम व स्व. सत्यनारायण सिंगराज भाटी की स्मृति में भाटी परिवार ने मंगलवार को लूणनाथजी की बगीची में वाटर कूलर भेंट किया।
परिवारजन गौरीशंकर, लूणकरण, लक्ष्मीनारायण, कन्हैया, सोनू, गोपाल, गोविंद, मनोज, विशाल, सुरेंद्र व सिंगराज भाटी ने संयुक्त रूप से यह पहल की।
मौके पर बजरंग जाखड़, फुसाराम गौड़, बनवारी पंवार, ठाकरमल टाक, छगन, कैलाश, कपिल गहलोत, दिनेश करनानी, राजू नैन, प्रकाश, ओमप्रकाश, सुरेश मूंधड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।
लोगों ने कहा कि यह कार्य न केवल श्रद्धांजलि है बल्कि समाज के लिए सेवा का संदेश भी है।





















