#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मौसम बदला: काले बादलों के बीच किसान काट रहे फसल, ओलावृष्टि की चेतावनी से बढ़ी चिंता

By Next Team Writer

Published on:

तेज हवा-बारिश का अलर्ट; 600- 700 रु. मजदूरी के बाद भी नहीं मिल रहे श्रमिक

NEXT 19 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के असर से क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। आसमान काले बादलों से ढका है और ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का अहसास फिर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च को बीकानेर सहित आसपास के जिलों में तेज हवाओं, मेघ गर्जन, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। बुधवार शाम से रुक-रुक कर बूंदाबांदी भी जारी है।

मौसम के इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय खेतों में सरसों, ईसबगोल, मैथी, जौ और चने की फसल की कटाई चल रही है। तैयार खड़ी फसलों पर मंडरा रहे संकट के बादलों ने किसानों की धड़कनें तेज कर दी हैं। किसानों का कहना है कि यदि इस दौरान अंधड़ या ओलावृष्टि हो जाती है, तो पूरी मेहनत खराब हो सकती है।

सातलेरा गांव के किसान आशाराम मेघवाल, मामराज, कमल कुमार और किशोर सारस्वत ने बताया कि खराब मौसम के डर से किसान तेजी से कटाई कर रहे हैं। फसल काटते ही उसे तुरंत इकट्ठा किया जा रहा है, ताकि नुकसान से बचा जा सके।

मजदूरों की मांग बढ़ी, मजदूरी भी चढ़ी

मौसम की अनिश्चितता के चलते खेतों में मजदूरों की मांग अचानक बढ़ गई है। किसान जल्द से जल्द फसल समेटने में जुटे हैं, जिससे मजदूरी दर 600 से 700 रुपए प्रतिदिन तक पहुंच गई है। इसके बावजूद पर्याप्त मजदूर नहीं मिल रहे हैं और बाहर से श्रमिक बुलाने पड़ रहे हैं।

किसान नरेश तरड़ ने बताया कि कई किसानों ने मौसम को देखते हुए कटाई का काम फिलहाल रोक दिया है। किसान आसमान की ओर देखते हुए कह रहे हैं- अब सब कुछ ऊपर वाले की मर्जी पर निर्भर है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 नियमों की अनदेखी पर ग्राम विकास अधिकारियों का विरोध🟢 मौसम बदला: काले बादलों के बीच किसान काट रहे फसल, ओलावृष्टि की चेतावनी से बढ़ी चिंता