#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में साध्वी लक्ष्यप्रभा का स्वागत, 150 से अधिक श्रद्धालुओं ने की सामायिक

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 1 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ सेवा केंद्र की नव नियुक्त व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा सहित सहवर्ती साध्वियों के स्वागत को लेकर मालू भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु इंगित शनिवार की सामायिक से हुई। इसमें 150 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ, जिसे कांता बरडिया ने प्रस्तुत किया।

इस मौके पर जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल, तेरापंथ महिला मंडल से मगनश्री सेठिया, सपना पुगलिया एवं संरक्षिका झिंणकार देवी बोथरा ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने साध्वीवृंद के आगमन को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए सेवा केंद्र में प्रति-चाकरी के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं।

तेरापंथ युवक परिषद एवं महिला मंडल की ओर से प्रस्तुत गीतिका ने कार्यक्रम को भावनात्मक बना दिया। उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।

सेवा केंद्र साध्वीवृंद की ओर से साध्वी ऋजुप्रज्ञा एवं साध्वी पुनीत प्रभा ने सभी वृद्ध सेवाग्राही साध्वियों की ओर से स्वागत वक्तव्य दिया। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा ने कहा कि सेवा केंद्र की सभी पाँचों साध्वियाँ अपने दायित्वों का पूर्ण सजगता और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी।

श्रावक समाज की ओर से मोहनलाल सेठिया ने भी गीतिका के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य और समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ महिला मंडल की मोनिका मालू ने किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता🟢 राजकीय विद्यालय में मनाया महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस, कविता-गीत व चित्रों से गूंजा प्रताप का शौर्य🟢 श्रीडूंगरगढ़ में आज भव्य फागोत्सव, बर्फानी बाबा व बिदा महाराज की सुरीली प्रस्तुतियां होंगी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में साध्वी लक्ष्यप्रभा का स्वागत, 150 से अधिक श्रद्धालुओं ने की सामायिक