राजनीतिक दलों से लेकर वन विभाग ने किया सम्मान, बताईं आवश्यकताएँ
NEXT 23 जुलाई, 2025 श्रीडूंगरगढ़। नवपदस्थापित उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा के स्वागत की होड़ सी लगी रही। राजनीतिक पार्टियों से लेकर सरकारी विभाग ने नए एसडीएम का अभिनंदन किया और उनसे क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर किया स्वागत

मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट की अगुवाई में युवा भाजपा कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और शुभम शर्मा को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान एडवोकेट अशोक तावनियां, संदीप सिंह मिंगसरिया, सहीराम नोसरिया, रूघाराम मेघवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने पहुंचकर की शिष्टाचार भेंट

नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख और कांग्रेस नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। मौके पर संदीप कुमार मारू, संजय करनाणी, युसुफ चुनगर, दीपक गौतम, रमेश प्रजापत, रामचंद्र प्रजापत, मनोज पारख, मनोज सोमानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
वन विभाग ने पहनाया साफा, दी कार्यों की जानकारी

सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह और रेंजर सुभाषचंद्र ने एसडीएम को साफा पहनाकर स्वागत किया। अधिकारियों ने क्षेत्र में वन विभाग की गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चल रही पहलों पर भी चर्चा की।