NEXT 11 जून, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कालूबास में बुधवार को वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर महिलाओं ने परंपरागत रूप से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिला शक्ति सुबह से ही व्रत रखकर पूजा स्थल पर एकत्रित हुई और विधि-विधान से वट वृक्ष की परिक्रमा की।

पूजन के बाद महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण किया और आपसी सहयोग से समाजसेवा की मिसाल पेश की। उपस्थित महिलाओं ने बेसहारा गौवंश के लिए आर्थिक सहयोग एकत्र किया। एकत्रित राशि से चारा आदि की व्यवस्था कर गोसेवा का संकल्प लिया गया।
स्थानीय महिलाओं ने बताया कि वट सावित्री व्रत नारी शक्ति की आस्था और सेवा भावना का प्रतीक है। इस अवसर पर पूजा के साथ-साथ समाजहित के कार्य करना सच्चे व्रत का सार है।