NEXT 31 मई, 2025। जो महिलाएं खुद प्रशिक्षित होकर स्वालम्बी बनना चाहती है उन महिलाओं के लिए एक विशेष खबर कस्बे से आ रही है। स्व. भंवरलाल सोनी पुत्र मूलचंद सोनी की स्मृति में आगामी 4 जून 2025 प्रातः 8 बजे से महिला नि:शुल्क प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण केन्द्र भंवरलाल सोनी के पुत्रों द्वारा रामप्यारी देवी सोनी चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
इस केन्द्र में सिलाई, कढ़ाई, क्रोसिया वर्क, मेंहदी, लोक-मांडना जैसी विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण पूर्णतः नि: शुल्क दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस केन्द्र की खासियत यह है कि सभी प्रशिक्षक महिलाएं ही होंगी, जिससे स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में और अधिक सहयोग मिलेगा।
परिवार की ओर से जानकारी दी गई कि यह केन्द्र बारहों मास संचालित रहेगा और भविष्य में महिलाओं के कौशल विकास हेतु और भी कई योजनाएं प्रारंभ की जाएंगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने की इच्छुक महिलाएं मोबाइल नंबर 9461037562 (डॉ. चेतन स्वामी) पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं।