#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मसूरी में कार्यकर्ताओं की बैठक, अंबेडकर-फुले जयंती समारोह की तैयारियां तेज

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 11 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्राम पंचायत मसूरी में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित भव्य जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती और महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का आयोजन बीकानेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में किया जाना प्रस्तावित है।

बैठक को संबोधित करते हुए रवि शेखर मेघवाल ने अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।


बैठक में मसूरी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल हुए। बीदासरिया और भौम बीदासरिया से भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।
इस दौरान सरपंच संग्राम राम हुड्डा ने रवि शेखर मेघवाल का साफा पहनाकर स्वागत किया।
सामाजिक कार्यकर्ता सोहनलाल मेघवाल ने बताया कि सर्व समाज की भागीदारी से यह आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा और इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खेत की सींव को लेकर बवाल, 9 लोग गिरफ्तार🟢 मसूरी में कार्यकर्ताओं की बैठक, अंबेडकर-फुले जयंती समारोह की तैयारियां तेज🟢 श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार पहुंचे ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कुमावत, प्रजापति समाज ने किया स्वागत🟢 खबर छपते ही हरकत में आया विभाग: 3 में से 1 नलकूप चालू, 2 अब भी बंद; 20 माह से एक खराब🟢 जयपुर में मंत्रियों से मिले विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष, पशु चिकित्सा, नशे और राशन कार्ड KYC पर उठाए मुद्दे