#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सूडसर में कुश्ती महादंगल: आदित्य तावणिया बने बाल केशरी, मुकेश गोदारा युवा केशरी

By Next Team Writer

Published on:

चौधरी चूनाराम भादू की 21वीं पुण्यतिथि पर आयोजन, 6 राज्यों से आए 90 पहलवान, हजारों दर्शकों ने देखा दांव-पेंच

NEXT 8 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। चौधरी चूनाराम भादू की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को सूडसर गांव के ग्रामोत्थान उमावि खेल मैदान में कुश्ती महादंगल का आयोजन किया गया। महादंगल में राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से आए करीब 90 पहलवानों ने जोर आजमाइश की। दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों दर्शक पहुंचे, जिन्होंने तालियों से पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन सराहनीय है। इससे खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। कांग्रेस श्रीडूंगरगढ़ नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा ने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और मानसिक मजबूती विकसित करते हैं।

आदित्य तावणिया बाल केशरी, सुख्खा सिंह बने मेला केशरी

आयोजन समिति के सुरेश भादू ने बताया कि महादंगल में आदित्य तावणिया को बाल केशरी, मुकेश गोदारा को युवा केशरी तथा सुख्खा सिंह मक्कासर को मेला केशरी घोषित किया गया।

विभिन्न भार वर्गों के परिणाम

  • 30 किग्रा वर्ग: अनिरुद्ध विजेता, निपुण सिंह उपविजेता
  • 40 किग्रा वर्ग: रामनिवास विजेता, अभिषेक भादू उपविजेता
  • 50 किग्रा वर्ग: आदित्य तावणिया विजेता, तरुण सिंह उपविजेता
  • 60 किग्रा वर्ग: महावीर सिंह विजेता, सुभाष गोदारा उपविजेता
  • गर्ल्स वर्ग: पूजा ने रौनक को हराया

इससे पहले अतिथियों ने समाजसेवी चौधरी चूनाराम भादू के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आयोजन समिति के कोडाराम भादू ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महासचिव मंगलाराम गोदारा, वरिष्ठ नेता डॉ. राजेन्द्र मूंड, डूंगर कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष अशोक बुड़िया, कृषि मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, माकपा नेता अशोक शर्मा, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष भंवरलाल कूंकणा, आरएलपी नेता डॉ. विवेक माचरा सहित कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने कुश्ती को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन की प्रशंसा की।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का वर्णन