NEXT श्रीडूंगरगढ़ 30 दिसंबर, 2024। श्रीडूंगरगढ़ में यूथ कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी सदस्य हरीराम बाना के नेतृत्व में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए हरीराम बाना ने कहा कि भारत रत्न डॉ. मनमोहन सिंह एक महान अर्थशास्त्री, दूरदर्शी नेता और सादगी की मिसाल थे। उन्होंने 1991 में देश को वित्तीय संकट से उबारकर आर्थिक सुधारों की मजबूत नींव रखी। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज की और करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर लाने का कार्य किया।
इस दौरान संतोष गोदारा, सोहनलाल महिया, विमल भाटी, डूंगराराम माहिया, शंकरलाल सायच, प्रकाश गोदारा, सुरेश बाना, राजेश डेलू, गोल्डन तंवर, अशोक गोदारा, मांगीलाल, राजेश सुनार और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।