NEXT 18 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। विश्व सार्थी ट्रस्ट के संस्थापक और ड्यूश बैंक अमेरिका के डायरेक्टर पंकज ओझा बुधवार को आडसर बास में युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।
भाजपा बीकानेर संभाग सोशल मीडिया संयोजक कोजुराम सारस्वत ने बताया कि 19 नवंबर को वार्ड 33 में दोपहर 12:30 बजे “युवा संवाद कार्यक्रम” रखा गया है। इसमें ओझा युवा वर्ग से करियर, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
एडवोकेट बजरंग तावनियां ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत और पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा भी शामिल होंगे।




















