#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

28 दिन बंद रहेगा बिग्गाबास रामसरा आरयूबी

By Next Team Writer

Published on:

रतनगढ़बीकानेर रेल खंड पर मरम्मत व ड्रेनेज सुधार कार्य, वाहन चालकों को करना होगा वैकल्पिक मार्ग का उपयोग

NEXT 13 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। रतनगढ़- बीकानेर रेल खंड पर स्थित बिग्गा बास रामसरा आरयूबी (संख्या 11B) आगामी 28 दिनों तक वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे द्वारा यहां मरम्मत एवं ड्रेनेज सुधार कार्य किया जाएगा। यह कार्य 18 फरवरी 2026 से शुरू होगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार आरयूबी संख्या 11B, किमी 368/3–4 पर स्थित है, जहां लंबे समय से जल निकासी की समस्या और संरचनात्मक सुधार की आवश्यकता थी। कार्य अवधि के दौरान इस अंडरब्रिज से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

इन मार्गों से होगा आवागमन

वाहन चालक वैकल्पिक रूप से आरयूबी संख्या 11A (किमी 364/3- 4) शीतलनगर तथा आरयूबी संख्या 11BB (किमी 374/8- 9) बिग्गा गांव के पास से आवागमन कर सकेंगे।

रेलवे प्रशासन ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि कार्य अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों व निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 RBSE ने बदला 3 विषयों का परीक्षा समय, अब दोपहर में होंगी परीक्षाएं🟢 श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज के ओमप्रकाश बने यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री चैंपियन, अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम🟢 पंचायतीराज चुनाव 2026: जिला परिषद- पंचायत समिति में ईवीएम, ग्राम पंचायत में मतपेटी से होगा मतदान🟢 शिविरा पंचांग में बदलाव: संस्था प्रधानों की सत्रांत वाकपीठ अब मार्च में🟢 19 फरवरी को लगेगा कैम्पस प्लेसमेंट शिविर: निजी कंपनियां करेंगी प्राथमिक चयन, युवाओं को मिलेगा करियर मार्गदर्शन🟢 शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप: मुंबई पुलिस को मिला आरोपी, 5 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा🟢 श्रीडूंगरगढ़ थाने के जवान पुनीत कुमार बने ‘कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ’🟢 28 दिन बंद रहेगा बिग्गाबास रामसरा आरयूबी🟢 पंचायत का LDC निकला करोड़पति: ACB की 5 टीमों ने मारा छापा, 1 किलो सोना-चांदी, ₹75 लाख नकद और कई प्लॉटों के कागज जब्त