#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज के ओमप्रकाश बने यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री चैंपियन, अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 13 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अंचल के गौरव श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। महाविद्यालय के होनहार छात्र ओमप्रकाश पुत्र बक्शाराम ने राजकीय महाविद्यालय लोहिया में आयोजित यूनिवर्सिटी स्तरीय 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

इस जीत के साथ ही ओमप्रकाश का चयन की टीम में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री रनिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वे आगामी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए रोहतक (हरियाणा) में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

ओमप्रकाश की इस उपलब्धि से महाविद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विदाई व सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में प्रबंध समिति अध्यक्ष हरिशंकर बाहेती ने खिलाड़ी को मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। वहीं संस्था सचिव श्याम महर्षि, उपसचिव रामचंद्र राठी, विजय महर्षि तथा महाविद्यालय प्राचार्य विनोद सुथार ने ओमप्रकाश को माला पहनाकर सम्मानित किया।

महाविद्यालय परिवार ने खिलाड़ी को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस सफलता में महाविद्यालय के खेल प्रशिक्षक मुकेश जांगिड़ का विशेष योगदान रहा।

यह जानकारी देते हुए व्याख्याता पवन सिद्ध ने बताया कि ओमप्रकाश ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ को बड़ी सौगात की उम्मीद: NH-11 फोरलेन की डीपीआर केंद्र को भेजी, अंतिम मंजूरी का इंतजार🟢 केंद्रीय मंत्री गडकरी को राज्यमंत्री सुथार ने लिखा पत्र: बीकानेर- सीकर NH-11 को फोरलेन करने की मांग, बढ़ती दुर्घटनाओं का दिया हवाला🟢 सहजन की खेती सीखने का मौका: काजरी में जुलाई में होंगे तीन निःशुल्क प्रशिक्षण, 1000 पौधे भी मिलेंगे🟢 कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर में 100 सीटें बढ़ाने की मांग, विधायक सारस्वत को सौंपा ज्ञापन🟢 उत्तराखंड में मिली बीकानेर की बुजुर्ग महिला, बेटों के नाम हनुमान और महादेव कस्वां बता रही; परिजनों की तलाश🟢 पुराने पट्टा आवेदनों का रिकॉर्ड नहीं दे रही नगरपालिका, फिर से आवेदन कराने पर जताया विरोध