किसानों-व्यापारियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, कृषि विपणन विभाग ने जारी की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
NEXT 30 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कृषि उपज मंडी समिति श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य मंडी यार्ड में अब 1 करोड़ 61 लाख 70 हजार रुपए से विकास कार्य होगा। राजस्थान सरकार के कृषि विपणन विभाग ने मंडी के उत्तर दिशा स्थित पार्किंग क्षेत्र में सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति से मंडी की आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
स्वीकृति के तहत 161.70 लाख रुपए की लागत से पार्किंग क्षेत्र में सीसी पेवमेंट का निर्माण करवाया जाएगा। इससे मंडी में किसानों और व्यापारियों के वाहनों की आवाजाही तथा पार्किंग व्यवस्था अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित होने की उम्मीद है। मंडी में आने वाले आमजन को भी इसका लाभ मिलेगा।
विधायक ताराचंद सारस्वत ने स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं राजस्थान सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में किसानों और व्यापारियों से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि उपज मंडी क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां आधारभूत सुविधाओं का विकास प्राथमिकता में है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार मंडी सहित अन्य स्थानों पर भी विकास कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जाएगा।



















