#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पंचायतीराज चुनाव: RLP ने बढ़ाई सक्रियता, श्रीडूंगरगढ़-रीड़ी में आज कार्यकर्ताओं की बैठकें

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 29 सितम्बर, 2026श्रीडूंगरगढ़। आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में पार्टी की अलग-अलग बैठकें होंगी। दोनों पंचायत समितियां अलग-अलग होने के बाद पार्टी की ओर से संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने की कवायद शुरू की गई है।

श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की बैठक तेजाजी मंदिर में दोपहर 2 बजे होगी, जबकि रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्र की बैठक बिग्गा जी मंदिर, रिड़ी में शाम 5 बजे आयोजित की जाएगी। बैठकों में आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों के साथ संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत करने तथा चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी।

बैठकों में RLP के जिला प्रभारी दानाराम घिंटाला, डॉ. विवेक माचरा, श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष मनोज जाखड़, युवा नेता सुनील गोदारा दुसारणा सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।

पंचायतीराज चुनावों की आहट के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक दलों की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। ऐसे में RLP की इन बैठकों में संगठन की आगामी रूपरेखा और चुनावी तैयारियों को लेकर होने वाली चर्चा पर राजनीतिक नजरें रहेंगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 स्व. विक्रम सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर, विधायक सारस्वत ने रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला🟢 नारायण गोलछा बने ओसवाल पंचायत के नए अध्यक्ष, निर्वाचन अधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र🟢 पंचायतीराज चुनाव: RLP ने बढ़ाई सक्रियता, श्रीडूंगरगढ़-रीड़ी में आज कार्यकर्ताओं की बैठकें🟢 एक तरफ कांग्रेस में दूसरे दल के पार्षद का स्वागत, दूसरी तरफ अपने 3 पार्षदों के खिसकने की चर्चा… शहर की राजनीति में फिर हलचल