NEXT 27 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की ओर से रविवार को साहित्यकार समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। समारोह में हिन्दी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विद्वानों को संस्था की सर्वोच्च मानद उपाधि ‘साहित्यश्री’ तथा ‘सृजन सेवा पुरस्कार’ अर्पित किए जाएंगे।
समारोह के तहत सुबह 10:15 बजे से संगोष्ठी आयोजित होगी। इसमें कोटा कृषि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विमला डुकवाल, जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय लाडनूं के कुलपति प्रो. बच्छराज दुगड़, संस्कृत शिक्षा आयुक्त प्रियंका जोधावत तथा साहित्यकार डॉ. मदन गोपाल लढ़ा सहित साहित्य एवं शिक्षा जगत से जुड़े विद्वान शामिल होंगे।
संगोष्ठी में हिन्दी भाषा और साहित्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। समारोह में साहित्य एवं हिन्दी सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।



















