NEXT 26 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्राम पंचायत सेरूणा के नंदघर केंद्र पर शनिवार को गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज कंवर की ओर से आयोजित मिलन समारोह में गांव की अनेक महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। गोद भराई की पारंपरिक रस्म के दौरान केंद्र पर उत्सव जैसा माहौल रहा।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी ने भी शिरकत की। वहीं वेदांता ग्रुप के कुंदन मल लोठ तथा क्लस्टर सुपरवाइजर भी मौजूद रहे। अतिथियों ने नंदघर केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन किया और महिलाओं व बच्चों से संवाद किया।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों से जुड़ी गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए अर्पण सेवा संस्थान एवं वेदांता ग्रुप का आभार जताया गया।





















