NEXT 26 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। प्रदेशभर में चल रहे चुनावी माहौल के बीच श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल समाज की प्रमुख संस्था श्री ओसवाल पंचायत में भी चुनावी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। कल 27 सितंबर को सत्र 2026-28 के द्विवर्षीय कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए पहला नामांकन दाखिल किया गया। चुनाव अधिकारी विमल पुगलिया ने बताया कि ओसवाल समाज का कोई भी पुरुष जिसकी आयु 18 वर्ष और इससे अधिक है, वह मतदान कर सकता है। इसके लिए पहले हस्ताक्षर करने की बाध्यता भी नहीं है।

ओसवाल समाज के युवा कार्यकर्ता राजू हिरावत ने अपने समर्थकों के साथ निर्वाचन अधिकारी विमल पुगलिया को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन सौंपा। नामांकन के दौरान उनके समर्थक मौजूद रहे।
इस अवसर पर तुलसीराम चौरड़िया, विजयराज सेठिया, पांचीलाल सिंघी, कमल कुमार बोथरा, विनोद भादानी, महेंद्र मालू, अशोक बैद, प्रवीण डागा, हेमराज बरड़िया, मनोज कुमार डागा, विकास डागा, सुमति सिंघी और पवन हिरावत सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।
शुक्रवार को एक अन्य उम्मीदवार नारायण गोलछा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। साथ ही दो अन्य डमी पर्चे भी इस बार भरे गए हैं।
गौरतलब है कि श्री ओसवाल पंचायत समाज की महत्वपूर्ण संस्था है। पंचायत की ओर से दो भवनों, जैन मंदिर, दो मुक्तिधाम सहित साधु-साध्वियों के अंतिम प्रयाण की व्यवस्था समेत विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों का संचालन किया जाता है। ऐसे में अध्यक्ष पद का चुनाव समाज में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



















