NEXT 23 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की अंडर-14 और अंडर-17 क्रिकेट टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

इसी क्रम में विद्यालय के मनोज कुमार (अंडर-14) और वीर आंवला (अंडर-17) का स्टेट लेवल के लिए चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रजनीश कुमार कौशिक ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए विद्यालय की ओर से लगातार प्रोत्साहित किया जाता है।




















