#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

उपाध्यक्ष चुनाव कल: सुबह 10 बजे शुरू होगी प्रक्रिया, 2.30 से मतदान; शाम 5 बजे तक तय होगा परिणाम

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 21 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव के बाद अब शहर की सरकार में उपाध्यक्ष पद को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। नगरपालिका उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए कल मंगलवार 22 सितंबर को चुनाव प्रक्रिया होगी। प्रशासन ने निर्वाचन की पूरी समय-सारणी जारी कर दी है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसके बाद अभ्यर्थी सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा सुबह 11.30 बजे से होगी। इसके बाद अभ्यर्थिता वापस लेने के लिए दोपहर 2 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

यदि उपाध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहते हैं तो दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम के साथ ही अब पार्षदों के बीच उपाध्यक्ष पद को लेकर जोड़-तोड़ और समर्थन के समीकरणों पर निगाहें टिक गई हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 चुनाव में हारे प्रत्याशी का ग्रामीणों ने किया सम्मान, सहयोग के लिए जुटाए 11.90 लाख रुपए🟢 दीपों से रोशन हुआ शहर, महालक्ष्मी पूजन के बाद सुबह से गूंज रही रामा-श्यामा की राम-राम🟢 जैसलसर को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का लक्ष्य, नवनिर्वाचित सरपंच नानू देवी ने संभाला कार्यभार🟢 बॉयज डागा स्कूल में लगी आग, जला आडसर बास स्कूल का सामान, दरवाजे भी हुए राख, देखें फ़ोटो और वीडियो