#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

दीपों से रोशन हुआ शहर, महालक्ष्मी पूजन के बाद सुबह से गूंज रही रामा-श्यामा की राम-राम

By Next Team Writer

Published on:

घर-प्रतिष्ठानों में विधि-विधान से हुआ महालक्ष्मी पूजन, देर रात तक गूंजती रही आतिशबाजी; सुबह गोवर्धन पूजा के बाद शुरू हुआ रामा-श्यामा का दौर

NEXT 9 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। दीपोत्सव पर पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा। घरों, प्रतिष्ठानों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई। वहीं बाजारों में भी दीपावली की रौनक देखने को मिली।

सरपंच चुनाव के चलते 5 नवंबर तक बाजारों में खरीदारी की गति धीमी रही, लेकिन 6 नवंबर से बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी। दीपावली पर लोगों ने मिठाई, कपड़े, सजावटी सामान, पूजन सामग्री और पटाखों की जमकर खरीदारी की। बाजार देर रात तक गुलजार रहे। त्योहार के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी से तैनात रहा।

NEXT की पूजन पुस्तिका से शास्त्र सम्मत किया पूजन

दीपावली की रात लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों में विधि-विधान के साथ महालक्ष्मी का पूजन किया। इस बार NEXT के पाठकों ने बताया कि NEXT द्वारा प्रकाशित श्री महालक्ष्मी पूजन पुस्तिका उनके लिए काफी उपयोगी रही। पुस्तिका के माध्यम से पूजन की विधि समझने में आसानी हुई और शास्त्र सम्मत तरीके से पूजा संपन्न कर सके।

देर रात तक आतिशबाजी, सुबह से रामा-श्यामा

महालक्ष्मी पूजन के बाद देर रात तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा। पटाखों की दुकानों पर भी भारी भीड़ देखने को मिली। दीपों और दूधिया रोशनी से सजे घरों व प्रतिष्ठानों से शहर का नजारा आकर्षक बना रहा। दीपावली के अगले दिन सुबह घरों के बाहर गोवर्धन पूजा की गई। इसके बाद सुबह से ही रामा-श्यामा का दौर शुरू हो गया। लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर और मोबाइल फोन के माध्यम से भी रिश्तेदारों, परिचितों व परिजनों से दीपावली की रामा श्यामा कर रहे हैं।

NEXT: दूधिया रोशनी से जगमग करता सातलेरा गांव (फ़ोटो क्रेडिट- ओपी जाखड़)

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 चुनाव में हारे प्रत्याशी का ग्रामीणों ने किया सम्मान, सहयोग के लिए जुटाए 11.90 लाख रुपए🟢 दीपों से रोशन हुआ शहर, महालक्ष्मी पूजन के बाद सुबह से गूंज रही रामा-श्यामा की राम-राम🟢 जैसलसर को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का लक्ष्य, नवनिर्वाचित सरपंच नानू देवी ने संभाला कार्यभार🟢 बॉयज डागा स्कूल में लगी आग, जला आडसर बास स्कूल का सामान, दरवाजे भी हुए राख, देखें फ़ोटो और वीडियो