NEXT 9 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्राम पंचायत जैसलसर में रविवार को नवनिर्वाचित सरपंच नानू देवी ने सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। पंचायत चुनाव-2026 में निर्वाचित होने के बाद 8 नवंबर को ग्राम पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विधिवत पदभार संभाला। इस दौरान नवनिर्वाचित उपसरपंच भींव सिंह और वार्ड पंचों ने भी कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद सरपंच नानू देवी ने गांव के विकास को लेकर अपना विजन साझा किया। उन्होंने कहा कि जैसलसर को आदर्श ग्राम पंचायत बनाना उनका लक्ष्य है। आमजन के पंचायत संबंधी कार्य समय पर करवाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने गांव के चहुंमुखी विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही।
उपसरपंच सहित छह वार्ड पंचों ने भी संभाला पदभार
कार्यक्रम में उपसरपंच भींव सिंह के साथ वार्ड पंच ताराचंद, विमला देवी, आसी देवी, लिछमा देवी, कानाराम चाहर और किशनाराम सुथार ने भी कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया और गांव के विकास की उम्मीद जताई।
सैकड़ों ग्रामीण रहे मौजूद
कार्यभार ग्रहण समारोह में चांदराम चाहर, महिपाल सिंह बीका, लेखराम मोट, भगवानगर, मदन सिंह, नरेश मोट, उदाराम शर्मा, भीयाराम शर्मा, मोहनराम गोदारा, देवाराम गोदारा, पप्पूराम गोदारा, मोहनराम जाखड़, भंवरलाल नाई, देवाराम नाई, मदनलाल नाई, मुनीराम नाई, नत्थाराम नाई, सांवतराम नायक, चुनीलाल नायक, दोलाराम नायक, घड़सीराम मेघवाल, भैराराम मेघवाल, धर्मपाल नेता, गौरीशंकर परिहार, ओमप्रकाश सुथार, राकेश सिंह, जीतू सिंह, चुनीलाल चाहर, सुरजाराम चाहर, भगवानाराम चाहर, गोपालराम चाहर, नारायण चाहर, लिच्छुराम चाहर, नोरंग चाहर, मोहनराम चाहर, रावत राम चाहर, थानाराम चाहर, श्रवणराम चाहर, दुलाराम चाहर, सांवरमल चाहर, श्रवण गिरी, भागीरथ खान, रूघाराम रोलन, सहीराम मेघवाल सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।








































