NEXT 8 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। दीपावली के पावन पर्व पर श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की ओर से खुशियां बांटने की पहल की गई। नगरपालिका परिसर में सफाई योद्धाओं सहित सभी कार्मिकों और पार्षदों को मिठाई वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। जनप्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उनकी सेवाओं के लिए आभार जताया।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी, वाइस चेयरमैन विनोद गिरी गुसाईं, भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, उपाध्यक्ष नानूराम कुचेरिया, भवानी प्रकाश तावणियां, पार्षद अशोक कुमार सोनी, ललित झालरिया, आईदान पारीक एवं रामचन्द्र स्वामी मौजूद रहे।
इस दौरान सभी ने सफाई योद्धाओं सहित नगरपालिका के समस्त कार्मिकों को मिठाई वितरित की। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर की स्वच्छता, व्यवस्था और विकास में नगरपालिका के प्रत्येक कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। त्योहार के अवसर पर कर्मचारियों के साथ खुशियां साझा करना और उनके योगदान का सम्मान करना सराहनीय पहल है।








































