NEXT 6 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। हाइवे पर चलते वाहन से सामान गिर जाना आम बात है, लेकिन उस सामान को सुरक्षित रखकर उसके मालिक तक पहुंचाने की पहल हर कोई नहीं करता। ऐसा ही एक सराहनीय उदाहरण सातलेरा गांव में देखने को मिला। श्रीडूंगरगढ़ से रतनगढ़ की ओर जा रही एक पिकअप से सातलेरा बस स्टैंड के पास मूंगफली से भरी तीन बोरियां सड़क पर गिर गईं।
इसी दौरान पिकअप के पीछे चल रहे सातलेरा निवासी किसान मामराज की नजर इन बोरियों पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए तीनों बोरियों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया। इसके बाद पास ही दुकान करने वाले गौरीशंकर तावनियां ने मूंगफली के वास्तविक मालिक की तलाश शुरू कर दी, ताकि उसकी मेहनत की कमाई उसे सुरक्षित लौटाई जा सके।
आपकी मूंगफली की बोरियां गिरी हैं तो करें संपर्क
यदि किसी किसान या वाहन चालक की मूंगफली की तीन बोरियां रास्ते में गिर गई हैं, तो वे बोरियों की सही पहचान बताकर गौरीशंकर तावनियां से संपर्क कर सकते हैं।
मोबाइल : +91 99280 23965




































