NEXT 4 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। दीपावली पर्व को लेकर कस्बे की सनशाइन पब्लिक स्कूल एवं विद्यास्थली कॉन्वेंट स्कूल में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां सजाने के साथ स्वयं अपने हाथों से सुंदर दीपक तैयार किए और उनकी प्रदर्शनी लगाई।

संस्था प्रधान राकेश कुमार व्यास एवं रेणु व्यास के दिशा-निर्देशन में आयोजित गतिविधियों के दौरान विद्यार्थियों को दीपावली के आध्यात्मिक महत्त्व के साथ इसके वैज्ञानिक एवं सामाजिक पक्षों की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक दीपक बनाए। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और पर्वों के सामाजिक महत्त्व से रूबरू करवाया गया।




























