#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मतदान से पहले श्रीडूंगरगढ़ में सियासी उलटफेर, कॉमरेडों के बड़े गुट ने थामा भाजपा का दामन

By Next Team Writer

Updated on:

धीरदेसर पुरोहितान में देर रात बदले चुनावी समीकरण, विधायक ताराचंद सारस्वत ने दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत; पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव में भाजपा को दिया समर्थन

NEXT 3 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के मतदान से पहले श्रीडूंगरगढ़ की सियासत में नया मोड़ आ गया। मतदान शुरू होने से ठीक पहले देर रात धीरदेसर पुरोहितान में कॉमरेडों के एक बड़े समूह ने भाजपा का दामन थाम लिया। विधायक ताराचंद सारस्वत की मौजूदगी में हुए इस घटनाक्रम को चुनावी लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कॉमरेड समूह ने पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव में भाजपा को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।

धीरदेसर पुरोहितान के कॉमरेड नेता किशनलाल मेघवाल, नारायण मेघवाल, चुनाराम, राकेश मेघवाल, नारायण, भंवरलाल सांसी और राजूराम सांसी सहित अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां विधायक ताराचंद सारस्वत ने सभी को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस दौरान विधायक ने भाजपा की रीति-नीति और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी भी दी।

कॉमरेड समूह ने विधायक ताराचंद सारस्वत और भाजपा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ने की बात कही। साथ ही चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन देने का ऐलान किया। इस मौके पर धीरदेसर पुरोहितान के भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता नारायण सिंह राजपुरोहित और श्रवण राजपुरोहित भी मौजूद रहे।

64 ग्राम पंचायतों में 227 बूथों पर मतदान

श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के 19 और रीड़ी पंचायत समिति के 17 वार्डों के साथ जिला परिषद के वार्ड संख्या 35 से 41 तक कुल 7 वार्डों के लिए आज मतदान हो रहा है। चुनाव के लिए श्रीडूंगरगढ़ की 33 ग्राम पंचायतों में 123 तथा रीड़ी की 31 ग्राम पंचायतों में 104 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस तरह दोनों क्षेत्रों की 64 ग्राम पंचायतों में कुल 227 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

मतदान के दिन कॉमरेडों के बड़े समूह का भाजपा में शामिल होना चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बन गया है। अब इस राजनीतिक घटनाक्रम का मतदान पर कितना असर पड़ेगा, इसका पता चुनाव परिणाम आने के बाद ही चलेगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 विधायक सारस्वत ने पत्नी संग गुसाईंसर बड़ा में डाला वोट, पूर्व विधायक गोदारा ने ऊपनी में किया मतदान🟢 बीदासर रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, चालक घायल🟢 शंख, वेणु और आनक की धुनों से गूंजा श्रीडूंगरगढ़, मरु निनाद की तैयारी में घोष केंद्र का वार्षिकोत्सव🟢 मतदान से पहले श्रीडूंगरगढ़ में सियासी उलटफेर, कॉमरेडों के बड़े गुट ने थामा भाजपा का दामन🟢 60 लाख के नकली नोटों के साथ श्रीडूंगरगढ़ का युवक गिरफ्तार, मुंबई पहुंचानी थी खेप